गंगा नदी का इतिहास हिंदी में ( Ganga River History in Hindi )

गंगा नदी का इतिहास हिंदी में ( Ganga River History in Hindi )

क्या आप जानते हैं! कि गंगा नदी 1557 मील लम्बी हैं (2506 किमी)

भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी गंगा  जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर 2510 किलोमीटर  की दूरी तय करती हुई उत्तराखंड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक  विशाल भू-भाग को सींचती है। देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है। 2,071 KM तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लम्बी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण गंगा का यह मैदान अपनी घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है। 100 फीट (31 मी॰) की अधिकतम गहराई वाली यह नदी भारत में पवित्र मानी जाती है तथा इसकी उपासना माँ तथा देवी के रूप में की जाती है। भारतीय पुराण और साहित्य में अपने सौन्दर्य और महत्त्व के कारण बार-बार आदर के साथ वंदित गंगा नदी के प्रति विदेशी साहित्य में भी प्रशंसा और भावुकतापूर्ण वर्णन किये गये हैं।


                                                         मुंशी घाट वाराणसी में गंगा

इस नदी में मछलियों और सांप की अनेक प्रजातियाँ तो पायी ही जाती हैं, मीठे पानी वाले दुर्लभ डॉल्फिन(Dolphin) भी पाये जाते हैं। यह कृषि, पर्यटन, साहसिक खेलों तथा उद्योगों के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है तथा अपने तट पर बसे शहरों की जलापूर्ति भी करती है। इसके तट पर विकसित धार्मिक स्थल और तीर्थ भारतीय सामाजिक व्यवस्था के विशेष अंग हैं। इसके ऊपर बने पुल, बांध और नदी परियोजनाएँ भारत की बिजली, पानी और कृषि से सम्बन्धित ज़रूरतों को पूरा करती हैं। 



 वैज्ञानिक मानते हैं! कि इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज( Bacteriophage) नामक विषाणु (Virus)
 होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं। गंगा की इस अनुपम शुद्धीकरण क्षमता तथा सामाजिक श्रद्धा के बावजूद इसको प्रदूषित होने से रोका नहीं जा सका है। फिर भी इसके प्रयत्न जारी हैं और सफ़ाई की अनेक परियोजनाओं के क्रम में नवम्बर,2008 में भारत सरकार द्वारा इसे भारत की राष्ट्रीय नदी तथा इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (1600 किलोमीटर) गंगा नदी जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है।

Thank you And please share this Blog & Dont Forget Subscribe " HINDI KNOWLEDGE "  

2 comments:

  1. गंगा नदी का इतिहास शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank You.. for your Comment and pls share this blog.

      Delete

Powered by Blogger.